दही हमारी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। दही हम सब कभी ना कभी घर में बनाते ही है। परन्तु घर पर बनी हुई दही कभी ज्यादा खट्टा हो जाता है तो कभी उसमे पानी ज्यादा हो जाता है। तब मन में सवाल आता है की कैसे जमाएं गाढ़ा दही। जानिए इसका सही तरीका। साथ में कुछ टिप्स ठंडे के मौसम में दही कैसे जमाए – इस बरे में।
गाढ़ा दही घर में बनाना ज्यादा मुश्किल नही है। बस आप को कुछ छोटी छोटी बातों का ध्यान रखना पड़ेगा।
ये भी जाने : दही और योगर्ट में क्या अंतर होता है ?
कौन सा दूध इस्तेमाल करे
Dairy का दूध इस्तेमाल करने वाले फूल क्रीम या सिंगल टोन दूध का इस्तेमाल करें ।
अगर आप दूधवाले से दूध ले रहे हैं। तो आपका दूधवाला ईमानदार होना चाहिये , क्योंकि पानी मिलाया हुवा दूध से गाढ़ा दही नही बन सकता है।
ये भी जाने : 11 बेस्ट कुकिंग टिप्स
कौन सा बर्तन इस्तेमाल करे
दही जमाने के लिए कांच या मिट्टी का बर्तन हीं सही होता है और इन दोनों में ज्यादा अच्छा रहता है मिट्टी का बर्तन। इसमे छोटे छोटे छेद होते है। इस छेद से extra पानी बाहर निकल जाता है और दही गाढ़ा बनता है।
किसी भी तरह के धातु का बर्तन दही जमाने के लिए इस्तेमाल नही करना चाहिए । दही के खट्टई के साथ धातु का reaction होने के कारण दही का स्वाद खराब हो जाता है और यह सेहत के लिए भी हानिकारक होता है।
कैसे जमाएं गाढ़ा दही
दही बनाने के लिए दूध को पहले उबाल ले। दूध उबालते समय पानी ना मिलाए। क्योंकि आप को गाढ़ा दही बनाना है।
अब दूध को गुनगुना गरम रहने तक ठंडा करे। दूध का तापमान 35-40 डिग्री सेल्सियस होना चाहिए।
दूध का तापमान नापने के लिए एक आसान सा घरेलु उपाय है।
अपने उंगली दूध मे डुबाइए। उंगली मे दूध की गर्माहट महसूस होनी चाहिए लेकिन उंगली जलनी नहीं चाहिए। तब आप का दूध सही तापमान में है।
हमेसा गुनगुने दूध मे ही दही जमाए। ठंडे दूध मे दही सही से जम नही पाता है और दूध ज्यादा गरम हो तो दही फटकर खराब हो जाता है।
दही जमाने के लिए गुनगुने दूध मे एक चम्मच खट्टी दही मिला दीजिए। अब दही को दूध के साथ अच्छे से मिला दीजिए।
1/2 लीटर दूध की दही बनाने के लिए 1 चम्मच दही कि जरुरत होती है।
अब दही वाले बर्तन को ढक्कन लगाकर रख दीजिए 5 से 7 घंटे के लिए।
दही जम जाने के बाद इसे फ्रिज में रखें। इस से दही ज्यादा खट्टी नही होगी.
ठंडे के मौसम में दही कैसे जमाए
कम्बल के मदद से दही जमाए
अगर आप ठंडे के मौसम में दही जमाना चाहते हैं तो गुनगुने दूध में दही मिलाकर उसके ऊपर ढक्कन लगाइए।
अब दही वाले बर्तन के ऊपर कम्बल या कोई दूसरा गर्म कपड़ा रख दीजिए।
कम्बल दूध की गर्मी को बनाए रखेगा। जिस कारण दही सही से जम जाएगी ।
Microwave में दही जमाए
अगर आप Microwave इस्तेमाल करते हैं तब ठंड के मौसम में इस के अंदर भी आप दही जमा सकते हैं।
दही जमाने के लिए गुनगुना दूध में एक चम्मच दही मिला दीजिए।
Microwave को 2 मिनट के लिए Mirco Mode मे On करके Off कर दीजिए।
दही वाले बर्तन में ढक्कन लगाकर Microwave के अंदर रख दीजिए ।
5 – 7 घंटे में दही जमकर तैयार हो जाएगा।
ये भी जाने : दही वाली मछली बनाने का स्वादिष्ट तरीका
Free Online Computer Classes
Read More
- ओट्स से बने 7 मजेदार रेसिपी – 7 Delicious Oats Recipes
- फल और सब्जी को ज्यादा दिनों तक ताजा कैसे रखे
- मसाला भिंडी बिना प्याज लहसुन के
- कैसे जमाएं गाढ़ा दही-जानिए इसका सही तरीका
- क्या अंतर है दही और योगर्ट में-Difference between Curd and Yogurt
- हल्दी वाला दूध का फायदे और इसे बनाने का सही तरीका
- गुड़ खाने के फायदे
- परवल की सब्जी – एक नए अंदाज मे
- सेजवान चटनी घर पर कैसे बनाते है
- सेजवान सॉस घर पर कैसे बनाए
- सेजवान सॉस और सेजवान चटनी मे अंतर क्या है
- तांबे के बर्तन का पानी फायदा या नुकसान