आज बात करेंगे गुड़ खाने के फायदे के बारे मे। क्या गुड़ खाना फायदेमंद है ?
स्वाद में मीठा और तासीर में गर्म गुड़ बहुत सारे पोष्क तत्वों से भरपूर है जिसका सेवन शरीर के लिए बेहद फायदेमंद है।
आयुर्वेद के अनुसार, रोजाना खाली पेट गुड़ खाकर एक गिलास गर्म पानी पीने से पेट में गैस, एसिडिटी, पेट दर्द, कब्ज आदि की समस्या दूर होती है।
पुराने समय में लोग मीठे में गुड़ का ही सेवन किया करते थे ।
लेकिन चीनी का उत्पादन होने के बाद लोग चीनी का ज्यादा इस्तेमाल करने लगे। काफी लोग गुड़ भूलते जा रहे हैं। मगर आज हम आपको गुड़ के ढेरों फायदे बताएंगे
जिससे आप गुड़ को फिर अपनी डाइट में शामिल कर लेंगे।
चलिए बात करते है गुड़ खाने के फायदे के बारे मे।
तांबे के बर्तन का पानी फायदा या नुकसान
खाली पेट गुड़ खाने के फायदे
खून को करे साफ
खराब खान-पान की वजह से खून में गंदगी हो जाती है जिससे शरीर को कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है।
ऐसे में आपको रोजाना सुबह 1 टुकड़ा गुड़ खाने के बाद गर्म पानी पीना चाहिए। इससे आपका खून काफी हद तक साफ हो जाएगा।
जोड़ों व घुटनों के दर्द से राहत
बहुत सारे लोगों को जोड़ों और घुटनों में दर्द की शिकायत रहती है।
इस परेशानी से बचने के लिए खाली पेट गुड़ और गर्म पानी का सेवन जरूर करें।
पेट संबंधी समस्याएं
गुड़ में बहुत सारे पोष्क तत्व पाए जाते हैं।
यदि आपको पेट संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ता है तो आप खाली पेट गुड़ का सेवन करें।
इससे कब्ज़, एसिडिटी और गैस आदि समस्या नहीं होती है।
आप खाने के बाद भी 1 टुकड़ा गुड़ चूसकर खा सकते हैं इससे हाजमा सही रहता है।
खून की कमी
जिन लोगों के शरीर में खून या आयरन की कमी है, वो रोजाना गुड़ को सुबह के समय जरूर खाएं।
इसमें भरपूर मात्रा में आयरन पाया जाता है।
वजन करे कंट्रोल
अगर आप मोटापे से परेशान हैं तो गुड़ आपके लिए बहुत ही फायदेमंद है।
इसमे ऐसे गुण पाए जाते हैं जो शरीर की चर्बी को कम करता है।
चीनी की जगह गुड़ का ही सेवन करें। इससे आपका वजन कंट्रोल होगा।
रोग प्रतिरोधक शक्ति बढ़ाए
काले गुड़ में अधिक मात्रा में प्रतिरोधक तत्व पाए जाते हैं।
यह रोग प्रतिरोधक शक्ति को बढ़ाने का काम करता है।
इसका इस्तेमाल कई तरह की सीरप और दवाओं में भी किया जाता है।
श्वास संबंधी रोगों से राहत
गुड़ श्वास संबंधी रोगों के लिए बेहद लाभदायक माना जाता है।
रोजाना गुड़ और गर्म पानी का सेवन करने से ब्रोंकाइटिस (bronchitis) और अस्थमा जैसे रोगों से बचा जा सकता है|
आप सभी को गुड़ खरीदते समय सचेत रहने की सलाह देना चाहेंगे। विशेषज्ञ कहते हैं कि गुड़ का रंग जितना गहरा होगा, उतना ही अच्छा होगा| गुड़ को सफ़ेद करने के लिये इसमें केमिकल का इस्तेमाल किया जाता है, जो हमारे शरीर के लिये बहुत ही हानिकारक होता है|
गुड़ से बने कुछ पकवान
गुड़ की खीर
इसे बनाने के लिए चावल को दूध के साथ पकने दीजिए |
जब चावल पक जाए तब गैस को बंद करके गुड़ को टुकड़ों मे तोड़ कर चावल में मिला दीजिए |
थोड़ी देर ढक्कन लगाकर रख दीजिए |
जब गुड़ पूरी तरह से गल जाए तब एक बार खीर को चम्मच से चलाकर मिला दीजिए और गुड़ वाला खीर तैयार |

गुड़ की चाय
कद्दूकस की मदद से गुड़ कोचूर करके रख लीजिए |
चाय जब बन जाए तब उसमे गुड़ मिला दीजिए |
गुड़ डालने के बाद चाय को उबालना नही है , इससे चाय फट सकता है |

गुड़ वाला नारियल लड्डू
नारियल को छोटा छोटा टुकड़ा करके मिक्सर मे ग्रेट कर लीजिए |
आप ग्रेटर के मदद से भी नारियल को ग्रेट कर सकते है|
अब गुड़ के साथ इसे मिलाकर धीमी आँच पर 4 से 5 मिनट तक पकाए |
जब नारियल और गुड़ कड़ाई से छूटने लगे तब गैस बंद कर दीजिए | थोड़ा ठंडा होने के बाद इसका लड्डू बना लीजिए |

आखिर मे यही कहना चाहूँगी की गुड़ खाना चीनी से ज्यादा सेहतमंद है | इसलिए जहां आप चीनी का इस्तेमाल करते हैं उस जगह पर गुड़ का इस्तेमाल करे | इसका स्वाद भी आप को धीरे धीरे अच्छा लगने लगेगा और आप का सेहत भी बना रहेगा |
- गुड़ खाने के फायदेआज बात करेंगे गुड़ खाने के फायदे के बारे मे। क्या गुड़ खाना फायदेमंद …
- मीठी बूंदी रेसिपी -Sweet Boondi RecipeLockdown के समय सभी का बाहर घूमने जाना बंद हैं | बाहर का खाना …
- संदेश कैसे बनते हैSandesh बंगाल की एक बहुत ही पोपुलर मिठाई हैं| यह ताजा छेना से बनाया जाता …
- Mango Dessertआम को फलों का राजा कहा जाता है | शायद ही कोई ऐसा हो …
- Cold Coffee without milk and with milkकोल्ड कॉफ़ी आज कल बहुत प्रचलन में है | बच्चे इसे बहुत पसंद करते …
- Rajasthani Sattu-Sattu ke Ladduसत्तू आप सब ने कभी ना कभी खाया ही होगा| सत्तू के बहुत सारे …
- गुड़ खाने के फायदेआज बात करेंगे गुड़ खाने के फायदे के बारे मे। क्या गुड़ …
- तांबे के बर्तन का पानी फायदा या नुकसानआयुर्वेद के अनुसार तांबे के बर्तन में रखे पानी पीना सेहत के …
- भिंडी के फायदे और नुकसानहरी सब्जियों में भिंडी का महत्वपूर्ण स्थान है| भिंडी खाने मे स्वादिष्ट …
- पेट जलन का घरेलु उपचारकुछ भी खाने के बाद या सुबह उठने के बाद अधिकतर लोगों …