Homemade Schezwan Chutney
कही आप सेजवान चटनी (Schezwan Chutney) के नाम पर मार्केट से सेजवान सॉस (Schezwan Sauce ) तो नही खरीदते हैं ? ज्यादातर लोगों को सेजवान सॉस और सेजवान चटनी के बीच अंतर मालूम ही नही| अगर आप इसे विस्तार से जानना चाहते हैं तो नीचे दिए लिंक को क्लिक करे |
सेजवान सॉस और सेजवान चटनी मे क्या अंतर है
आपकी जानकारी के लिए बता दूँ की सेजवान चटनी मे तीखापन कम होता है और इसमे चटनी का चटपटा स्वाद होता है | इसे खाना बनाते वक्त इस्तेमाल नहीं किया जाता है, इसे snacks के साथ परोसा जाता है |सेजवान चटनी का असली स्वाद लेना है तो आप को किसी Indo-Chinese restaurant मे जाना होगा |परन्तु चटनी का स्वाद लेने के लिए रोज रोज restaurant जाना तो संभव नही हैं | इसके अलावा restaurant वाली चटनी को ज्यादा दिनों तक सुरक्षित रखने के लिए इसमे ज्यादा मात्र मे Preservative का भी इस्तेमाल किया जाता है जो सेहत के लिए काफी हानिकारक होता है | तो क्योंना इस चटनी को घर पर बनाया जाए | जिससे स्वाद और सेहत दोनों बनी रहें |घर पर बने हुए सेजवान चटनी को भी फ्रिज मे रखकर एक महीने तक इस्तेमाल किया जा सकता है |
चलिए देखते है सेजवान चटनी कैसे बनाते है
सामग्री
- 100 ग्राम कश्मीरी सूखा लाल मिर्च / सूखा लाल मिर्च
- 100 ग्राम लहसुन
- 1 इन्च अदरक
- 2 चम्मच टोमेटो केचप
- 1 चम्मच सोया सॉस
- 7-8 चम्मच चीनी
- 6 चम्मच भिनिगर (vinegar)
- 1/2 चम्मच काली मिर्च पीसी हुई
- तीन बड़े चम्मच तेल
- एक छोटा चम्मच कॉर्न फ्लार
- नमक स्वाद अनुसार या 1 चम्मच
सेजवान चटनी बनाने की तैयारी
सूखा लाल मिर्च को 2 कप गरम पानी मे भीगा दीजिए | अगर आप तीखा वाला मिर्च इस्तेमाल कर रहे हैं तब पानी मे भिगाने से पहले मिर्च से बीज निकालकर फेक दीजिए | बीज चटनी को बहुत ज्यादा तीखा बना देगा |
आधे घंटे के बाद मिर्च को पानी से निकाल कर लहसुन, अदरक और आधा कप पानी के साथ बारीक पीस लीजिए | जरूरत के हिसाब से आप पानी का इस्तेमाल करे मसाले को बारीक पीसने के लिए |
अगर आप तीखा वाला मिर्च इस्तेमाल कर रहे हैं, तब बाकी मसाले के साथ एक प्याज भी पीस लीजिए | यह मिर्च के तीखापन को कम करेगा |
सेजवान चटनी बनाने की विधि
कड़ाई मे तेल डाल कर स पर रख दीजिए गर्म होने के लिए | तेल जब गर्म हो जाए तब उसमे पिसे हुए मसाले को मिलकर मध्यम आँच पर 3 से 4 मिनट तक भूनिए | जब मसाले के किनारे से तेल छूटने लगे तब उसमे डाल दीजिए नमक, चीनी, भिनिगर यानि की सिरका, टोमॅटो केचप, काली मिर्च पाउडर और सोयासाँस | सारे चीजों को अछे से मिल लीजिए | अब उसमे 1 कप पानी डालकर 2 मिनट तक धीमे आँच पर पकाए |
Restaurant वाली हरी चटनी घर मे बनाए
आखिर मे 4 से 5 चम्मच ठंडे पानी मे कॉर्न फ्लार घोल कर धीरे धीरे मसाले मे मिलाए और साथ मे कलछी से उसे चलाते रहे ताकि गांठ न बन जाए | धीमे आँच पर इसे एक मिनट तक और पकाए | पकाते हुए आप को इसे लगातार कलछी से चलाते रहना है |
ठंडा होने के बाद इसे एयर टाइट कॉन्टेनर मे भरकर फ्रिज मे रख दीजिए | इसे एक महीने तक इस्तेमाल कर सकते हैं | इसे आप मोमो, समोसा, कचौड़ी या किसी भी तरह के पकौड़े के साथ परोस सकते हैं |
Read More
- Hare Dhaniye Ki Chutney Restaurant Styleहरे धनिए की चटनी सिर्फ हमारे खाने के स्वाद को ही नही बढ़ाते …
- Bihari Style Tamatar Ki Chutneyटमाटर की चटनी बहुत से तरीके से बनाए जा सकते है | मैं …
- सेजवान सॉस और सेजवान चटनी मे अंतर क्या हैक्या आप जानते हैं की सेजवान सॉस (Schezwan Sauce) चीन मे नही बल्कि …
- सेजवान सॉस घर पर कैसे बनाएHomemade Schezwan Sauce क्या आप घर के खाने को स्वादिष्ट बनाने के लिए …
- सेजवान चटनी घर पर कैसे बनाते हैHomemade Schezwan Chutney कही आप सेजवान चटनी (Schezwan Chutney) के नाम पर मार्केट …
- ओट्स से बने 7 मजेदार रेसिपी – 7 Delicious Oats Recipesओट्स का नाम सुनते हीं कई लोग नाक- मुँह चिढ़ाने लगते हैं। उन्हें इसका स्वाद अच्छा हीं …
ओट्स से बने 7 मजेदार रेसिपी – 7 Delicious Oats Recipes Read More »
- फल और सब्जी को ज्यादा दिनों तक ताजा कैसे रखेबाजार से ताजी सब्जी और फल हम लाते तो हैं लेकिन फ्रिज में भी इन्हें ज्यादा दिनों …
- मसाला भिंडी बिना प्याज लहसुन केभिंडी एक ऐसी सब्जी है जिसे पकाने में बहुत हीं कम समय लगता है। कभी भी आप …
- कैसे जमाएं गाढ़ा दही-जानिए इसका सही तरीकादही हमारी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। दही हम सब कभी ना कभी घर में …
- क्या अंतर है दही और योगर्ट में-Difference between Curd and YogurtDifference between Curd and Yogurt दही को इंग्लिश में कर्ड (Curd ) कहते हैं यह तो सभी …
क्या अंतर है दही और योगर्ट में-Difference between Curd and Yogurt Read More »
- हल्दी वाला दूध का फायदे और इसे बनाने का सही तरीकाजब भी कभी चोट लगती है या शरीर में किसी प्रकार का दर्द होता है तो हमारे …
हल्दी वाला दूध का फायदे और इसे बनाने का सही तरीका Read More »