गर्मी का मौसम शुरू होते हीं लोग artificial colour और flavour वाले cold drink पर टूट पड़ते हैं | इस तरह के ठंडे पेय मे स्वाद तो होता है पर सेहत के लिए काफी हानिकारक होता है | हमारे देश मे ऐसे बहुत सारे पारम्परिक ठंडाई है जो स्वादिष्ट होने के साथ साथ सेहतमंद भी हैं |यह ठंडाई सिर्फ स्वाद ही नही बढ़ाता है, यह गर्मी के बहुत सारे आम तकलिफ को भी दूर करता है | इसी मे से एक है आम पन्ना -Aam Panna यानि की कच्चे आम का शरबत |गर्मियों में आपके शरीर को लू से बचाने और आपके शरीर के तापमान को स्थिर रखने में आम का पन्ना बहुत सहायक होता है |
पहले के जमाने मे जब चूल्हे का इस्तेमाल होता था तब चूल्हे की धीमी आँच मे कच्चे आम को पका कर उससे आम पन्ना बनाया जाता था | अभी आप चाहे तो गैस के ऊपर एक जाली रखकर उसके ऊपर आम को पका सकते हैं या आम को उबाल कर आम पन्ना बना सकते है |
आम पन्ना बनाने का एक बहुत ही आसान तरीका दे रही हूँ |
आम पन्ना के लिए सामग्री – Ingredients for Raw Mango Panna
- कच्चे आम – 2 -3 मीडियम आकार के 250ग्राम
- भुना जीरा पाउडर – 1 छोटी चम्मच
- काला नमक – स्वादानुसार (2चम्मच)
- चीनी – 100 – 150 ग्राम ( 1/2 – 3/4 कप)
- पोदीना – 20- 30 पत्तिया
आम पन्ना बनाने की विधि – How to Prepare Raw Mango Cooler
आम को अच्छे से धो कर गैस के ऊपर जाली रखकर पका लीजिए या कुकर मे एक गिलास पानी के साथ 3-4 सिटी लगाकर उबाल लीजिए |
यह ठंडा होने के बाद इसका छिलका निकालकर आम का गुदा (pulp) एक बर्तन मे निकाल लीजिए |
आम के pulp के साथ चीनी, काला नमक, पुदीना और जीरा पाउडर मिलाकर मिक्सर मे अच्छे से ब्लेन्ड कर लीजिए | अगर जरूरत पड़े तो थोड़ा पानी का इस्तेमाल कर सकते हैं |
अगर इसे तुरंत serve करना चाहते हैं तो एक से सवा लीटर ठंडा पानी मिलाइए और बर्फ के साथ serve कीजिए |
पानी मिलाने से पहले जो गाढ़ा आम पन्ना तैयार हुआ है उसे आप फ्रिज मे 6 से 7 दिन तक रख सकते हैं | जब आपका मन हो इसमे पानी मिलकर आप पी सकते हैं | ध्यान रखे की इसे ढक्कन लगाकर रखे , नही तो इसका flavour खराब हो जाएगा |
इसका ice cube बनाकर रखने से आप इसे 15 से 20 दिनों तक इस्तेमाल कर सकते हैं |
अगर यह post आप के लिए मददगार (Helpful ) है तो Comment मे जरूर बताए |
Join for free online computer classes
जरूर पड़े
तांबे के बर्तन का पानी पीने का फायदा और नुकसान
- ओट्स से बने 7 मजेदार रेसिपी – 7 Delicious Oats Recipes
- फल और सब्जी को ज्यादा दिनों तक ताजा कैसे रखे
- मसाला भिंडी बिना प्याज लहसुन के
- कैसे जमाएं गाढ़ा दही-जानिए इसका सही तरीका
- क्या अंतर है दही और योगर्ट में-Difference between Curd and Yogurt
- हल्दी वाला दूध का फायदे और इसे बनाने का सही तरीका
- गुड़ खाने के फायदे
- परवल की सब्जी – एक नए अंदाज मे
- सेजवान चटनी घर पर कैसे बनाते है
- सेजवान सॉस घर पर कैसे बनाए
- सेजवान सॉस और सेजवान चटनी मे अंतर क्या है
- तांबे के बर्तन का पानी फायदा या नुकसान