रोटी नरम कैसे रखे ? मन मे यह सवाल बहुतों का रहता है । नरम और फूली हुई रोटी किसे पसंद नहीं होती है| परन्तु लाख कोशिशों के बाद भी अगर आपकी बनाई रोटियां ज्यादा समय तक नरम नही रहतीं तो ये टिप्स आपकी बहुत मदद कर सकती है |
चलिए देखते है रोटी नरम कैसे रखे
1. रोटियों को लंबे समय तक नरम बनाये रखने में सबसे अधिक भूमिका आटे का अच्छे से गूंथा हुआ होना । आटे को जितना गूंथ गूंथ कर गूंदा जाएगा रोटी उतनी मुलायम बनेगी |
2. आटा न अधिक सख्त होना चाहिए न अधिक नरम |सख्त आटे की रोटी बहुत जल्दी सूख जाती है तो नरम आटे से रोटी बनाने में पलथन यानि सुखा आटा ज्यादा लगता है | इससे भी रोटी मुलायम नही रहती |
3. रोटी को सेंक कर एक बड़े सूती कपड़े में लपेट कर कैसोरोल या किसी बर्तन में ढक कर रखे |
4. आटे को गूंथते हुए उसमें थोड़ा दूध डालकर गूंथने से भी रोटी मुलायम रहेगी |
5. रोटी बनाकर थोड़ा सा घी लगाकर कैसोरोल में अच्छी तरह से ढककर रख दीजिए रोटी नरम रहेगी |
6. रोटी का आटा गूंथते समय आटे में एक या दो चम्मच छत्तू मिला देने से रोटी नरम बनता भी है और रहता भी है |
7. अगर आप गुंथा हुआ आटा फ्रिज में रखते हैं , तो रोटी बनाने से थोड़ा पहले उसे फ्रिज से निकाल लीजिए |ठंडा आटे की रोटी ज्यादा नरम नहीं बनेगी |
Join for free online computer classes
Read More
- ओट्स से बने 7 मजेदार रेसिपी – 7 Delicious Oats Recipes
- फल और सब्जी को ज्यादा दिनों तक ताजा कैसे रखे
- मसाला भिंडी बिना प्याज लहसुन के
- कैसे जमाएं गाढ़ा दही-जानिए इसका सही तरीका
- क्या अंतर है दही और योगर्ट में-Difference between Curd and Yogurt
- हल्दी वाला दूध का फायदे और इसे बनाने का सही तरीका
- गुड़ खाने के फायदे
- परवल की सब्जी – एक नए अंदाज मे
- सेजवान चटनी घर पर कैसे बनाते है
- सेजवान सॉस घर पर कैसे बनाए
- सेजवान सॉस और सेजवान चटनी मे अंतर क्या है
- तांबे के बर्तन का पानी फायदा या नुकसान