कुछ भी खाने के बाद या सुबह उठने के बाद अधिकतर लोगों को पेट में जलन होने लगती है। यह आम समस्या है | लेकिन ऐसा बार-बार हो तो परेशानी बढ़ सकती है। खास कर ज्यादा मिर्च-मसाला या तला हुआ खाने के बाद ऐसा होता ही है। वहीं जिन्हें एसिडीटी या गैस की समस्या होती हैं, उन्हें भी पेट में हमेशा गर्मी बनी रहती है। पेट की ये गर्मी कई बार इतनी बढ़ जाती है कि रुटीन लाइफ भी डिस्टर्ब होने लगती हैं। इस समय पे जलन का घरेलु उपचार सब से ज्यादा काम आता है। हमारे किचन में ही कई ऐसी चीजें हैं जिन्हें खाने से न केवल हमारी पेट की जलन बल्कि पेट से जुड़ी कई अन्य दिक्कते भी दूर हो जाती हैं।
पेट जलन का घरेलु उपचार के लिये कुछ सुझाव
सौंफ का पानी
1 ग्लास उबले हुए पानी में 1 चम्मच भुना हुआ सौंफ मिला कर रात भर के लिए रख दें। सुबह इसे छान लें और इसमें एक चम्मच शहद मिलाएं और इसे पी लें खाली पेट । अगर समस्या ज्यादा है तो दिन में 3 से 4 बार इसे पि सकते है । इससे पेट का फूलना और गैस की समस्या भी दूर हो जाती है।
खाने के बाद जरूर खाएं गुड़
खाने के बाद रोज गुड़ को चूसा करें। गुड़ को खाना नहीं है बल्कि इसका रस चूसना है और ये प्रक्रिया जितनी धीमे होगी होता असरदार होगी। इससे पेट की पाचन शक्ति बढ़ती है और जलन की समस्या खत्म हो जाती है।
पेट जलन में फायदेमंद होता है अजवायन
एक पैन में अजवायन सेंक कर इसमें निम्बू का रस और काला नमक मिलाकर सुखाकर डब्बे में रख लीजिए | खाना खाने के बाद 1/4 चम्मच इस मिश्रण को खाए | इस से पाचन शक्ति बढ़ती है |
जीरा अदरक का पानी
अगर आप को कुछ भी खाने के बाद पेट में जलन होता हैं तो एक कप उबले हुए पानी में एक चम्मच जीरा और आधे इंच अदरक को छोटे छोटे टुकड़े में काट कर रात भर के लिए भीगा कर रख दें | सुबह इसे छान ले | पुरे दिन कुछ भी खाने से पहले इस पानी को दो चम्मच पिए |
ठंडा दूध
यदि एसिडिटी हो गई है तो ठंडे दूध का सेवन करें। जिन लोगों को दूध या इससे बनी चीजें पचाने में मुश्किल नहीं होती है, उनके लिए यह रामबाण इलाज है। इससे तुरंत आप का पेट जलन ठीक हो जाएगा |
पेट जलन का घरेलु उपचार हल्दी का गुण
कच्चा हल्दी एक चम्मच शहद के साथ सुबह खाली पेट खाए | हल्दी पेट के गर्मी को काम करता है, लिभर फांसन ठीक रखता है और साथ में इमुनीटी भी बढ़ाता है |
पेट जलन से बचने के लिए अन्य सावधानियां
- खाने के तुरंत बाद या खाते समय पानी ना पिए |
- खाने के कम से कम आधा घंटे के बाद पानी पिए |
- मसालेदार या तला हुआ खाने से बचे |
- लाल मिर्च का इस्तेमाल बिलकुल ना करें |
Join for free online computer classes
Read More
तांबे के बर्तन का पानी का फायदा या नुकसान
- कोरोना और भीषण गर्मी मे फ्रिज मे खाना कैसे रखें
- 11 Veg Sandwich Recipes in Hindi | वेज सैंडविच रेसिपी बनाने की विधि
- ओट्स से बने 7 मजेदार रेसिपी – 7 Delicious Oats Recipes
- फल और सब्जी को ज्यादा दिनों तक ताजा कैसे रखे
- मसाला भिंडी बिना प्याज लहसुन के
- कैसे जमाएं गाढ़ा दही-जानिए इसका सही तरीका
- क्या अंतर है दही और योगर्ट में-Difference between Curd and Yogurt
- हल्दी वाले दूध के फायदे और इसे बनाने का सही तरीका
- गुड़ खाने के फायदे
- परवल की सब्जी – एक नए अंदाज मे
- सेजवान चटनी घर पर कैसे बनाते है
- सेजवान सॉस घर पर कैसे बनाए