सत्तू का पराठा बिहार झारखण्ड में बहुत ज्यादा पसंद किया जाता है | सत्तू चना दाल को भून कर फिर उसे पिस के बनाया जाता है | सत्तू के पराठे हेल्थ के लिए भी लाभदायक होते हैं और इसे बहुत ही कम समय में बनाया जा सकता है | तो चलिए जानते हैं कि सत्तू का पराठा कैसे बनाते हैं …..
सामग्री –
सत्तू – 60-70 ग्राम
प्याज – 1
लहसुन – 5-6 कली
अदरक – 1 इंच
हरी मिर्च – 2
निम्बू –1
हरी धनिया की पत्ती (optional)
नमक स्वादानुसार
सरसों का तेल – 2 चम्मच
गेहू का आटा – 250 ग्राम
रिफाइंड तेल
सत्तू का पराठा बनाने की विधि –
सबसे पहले गेहू के आंटे में 2 चम्मच रिफाइंड तेल और नमक मिलाकर आटे को अच्छे से गूथ कर रख ले| अब आटे में भरने के लिए भरावन सामग्री तैयार कर ले | प्याज, अदरक, लहसुन और मिर्च को बारीक काट ले,या फिर इसे आप मिक्सार में दो तिन सेकेण्ड के लिए पिस सकते हैं | ध्यान रखे यह पेस्ट न बन जाए | हरी धनिया को बारीक काट कर रख ले | अब एक बर्तन में सत्तू, कटी प्याज, अदरक, लहसुन ,हरी मिर्च, हरी धनिया, निम्बू का रस , नमक और सरसों का तेल 2 चम्मच मिलाकर अच्छे से मिक्स कर ले |
अब आटे की गोल लोई बनाकर इसमें बीच में गड्ढा कर ले या फिर लोई को थोड़ा सा बेलकर फिर आटे के बीच में 2 चम्मच भरावन सामग्री डालकर लोई को चारो तरफ से पकडकर इसका मुह बंद कर दे | फिर इसे बेलन से गोल आकार में बेल दे | तवे को गर्म करके एक चम्मच रिफाइंड तेल फैला दे फिर बेले हुए पराठे को तवे पर डाल दे | अब इसमें चम्मच से रिफाइंड तेल दोनों तरफ से लगाकर सेक दे | सत्तू के पराठे बनकर तैयार है | इसे दही या चटनी के साथ सर्व करे |
1 2 3 4 5
इसके साथ मैं एक खास तरह की टमाटर की चटनी बनाती हूँ | जिसके साथ सत्तू का पराठा का स्वाद और बढ़ जाता है | चटनी की रेसिपी जानने के लिए निचे दिए लिंक को क्लिक करे |
रेसिपी का वीडियो देखने के लिए निचे दिए गए लिंक को क्लिक करिएं |
- कोरोना और भीषण गर्मी मे फ्रिज मे खाना कैसे रखेंआज के इस कोरोना काल में सब की स्वाभाविक जीवन शैली मे बहुत सारे बदलाव आए …
- 11 Veg Sandwich Recipes in Hindi | वेज सैंडविच रेसिपी बनाने की विधिबच्चों से लेकर बड़े तक Sandwich सबको पसंद आता है। Sandwich बनाना भी बहुत आसान है …
11 Veg Sandwich Recipes in Hindi | वेज सैंडविच रेसिपी बनाने की विधि Read More »
- ओट्स से बने 7 मजेदार रेसिपी – 7 Delicious Oats Recipesओट्स का नाम सुनते हीं कई लोग नाक- मुँह चिढ़ाने लगते हैं। उन्हें इसका स्वाद अच्छा …
ओट्स से बने 7 मजेदार रेसिपी – 7 Delicious Oats Recipes Read More »
- फल और सब्जी को ज्यादा दिनों तक ताजा कैसे रखेबाजार से ताजी सब्जी और फल हम लाते तो हैं लेकिन फ्रिज में भी इन्हें ज्यादा …
- मसाला भिंडी बिना प्याज लहसुन केभिंडी एक ऐसी सब्जी है जिसे पकाने में बहुत हीं कम समय लगता है। कभी भी …
- कैसे जमाएं गाढ़ा दही-जानिए इसका सही तरीकादही हमारी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। दही हम सब कभी ना कभी घर …