बंगाली मछली खाने में माहिर होते हैं। ऐसे मे Bengali Fish Curry Recipe तो कुछ खास ही होगा । आप सोच रहे होंगे अगर खास है तो ढेर सारा मसाला चाहिए होगा। परन्तु इस Fish Curry में मसाले के नाम पर सिर्फ हल्दी ही चाहिए । आप लगेगा मछली में हल्दी तो तो चाहिए ही | इसमें नया क्या है | अगर हम बोले की इस मछली को बनाने में हल्दी के अलावा कोई मसाला इस्तेमाल नही होता है तो अजीब लगेगा | क्योकि कि मछली ज्यादातर घरों में अलग अलग मसालों के साथ ही बनाया जाता है| यह रेसिपी मेरी नानी बनाया करती थी | नानी से मेरी माँ ने सिखा और माँ से मैंने | यह बहुत ही स्वादिष्ट होता है और मसाला ना होने के कारण पचने में भी आसान होता है| इस मछली के रेसिपी में हमें मछली का पूरा स्वाद मिलता है ना की मसाले का| जब कभी मैंने इस तरह से मछली बनाकर किसी को खिलाया हैं तो सब का एक ही सवाल रहता है मछली का स्वाद बहुत ही अच्छा है ,अलग है क्या क्या मसाला इस्तेमाल किया है| आप अगर एक बार इस मछली को बनाएँगे तो बाकी सारे तरीके भूल जाएंगे|
बंगाली मछली करी की सामग्री
मछली 300 ग्राम
आलू दो मीडियम साइज
एक छोटा टमाटर
हरी मिर्च
हल्दी एक चम्मच
सरसों का तेल
नमक स्वाद अनुसार
पांच फोरन ¼ चम्मच
मछली करी की तैयारी
पांच फोरन बनाने की विधि
एक चम्मच सोंफ, एक चम्मच मेथी, एक चम्मच मंगरेला, एक चम्मच जीरा और एक चम्मच सरसो को एक साथ मिलाकर रख दीजिए और जब जरूरत हो इस्तेमाल कीजिए |

प्रक्रिया
मछली के टुकड़ो में थोड़ा सा नमक और हल्दी लगाकर रख दीजिए कम से कम 10 मिनट के लिए | आलू पतले टुकड़ो में काट लीजिए | टमाटर को छोटे छोटे टुकड़ो में काट लीजिए और साथ में हरेमिर्च भी |

मछली तलने के लिए चार बड़े चम्मच सरसों का तेल अच्छे से गर्म करने के बाद मछली के टुकड़ो को तल लेना है | मछली कभी भी ज्यादा कड़ा करके तलना नही चाहिए | इससे मछली का सही स्वाद नही मिल पाता है |

अब तेल में पांच फोरन डाल दीजिए | जब यह थोड़ा फूटने लगे तब आलू के टुकड़ों को डाल दीजिए | आलू जब सुनहरा लाल हों जाए तब टमाटर,हरीमिर्च, ¾ चम्मच हल्दी और स्वाद अनुसार नमक डालकर अच्छे से भुन लीजिए | जब टमाटर गल जाए तब ½ ग्लास पानी डाल दीजिए | पानी जब उबलने लगे तब तले हुए मछली के टुकड़े डाल दीजिए | अब ढक्कन लागर धीमे आँच पर इसे पकाई 5 से 7 मिनट | जब आलू पूरी तरह से गल जाए 1/2चम्मच सरसों का तेल डालकर एक उबाल आते ही गैस बन्ध कर दीजिए |
दही वाली मछली करी कैसे बनाते है
रेसिपी को वीडियो में देखने के लिए निचे लिंक पर क्लिक करिए |
Online free computer classes
जरूर पड़े
- ओट्स से बने 7 मजेदार रेसिपी – 7 Delicious Oats Recipesओट्स का नाम सुनते हीं कई लोग नाक- मुँह चिढ़ाने लगते हैं। उन्हें इसका स्वाद …
ओट्स से बने 7 मजेदार रेसिपी – 7 Delicious Oats Recipes Read More »
- फल और सब्जी को ज्यादा दिनों तक ताजा कैसे रखेबाजार से ताजी सब्जी और फल हम लाते तो हैं लेकिन फ्रिज में भी इन्हें …
- मसाला भिंडी बिना प्याज लहसुन केभिंडी एक ऐसी सब्जी है जिसे पकाने में बहुत हीं कम समय लगता है। कभी …
- कैसे जमाएं गाढ़ा दही-जानिए इसका सही तरीकादही हमारी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। दही हम सब कभी ना कभी …
- क्या अंतर है दही और योगर्ट में-Difference between Curd and YogurtDifference between Curd and Yogurt दही को इंग्लिश में कर्ड (Curd ) कहते हैं यह …
क्या अंतर है दही और योगर्ट में-Difference between Curd and Yogurt Read More »
- हल्दी वाला दूध का फायदे और इसे बनाने का सही तरीकाजब भी कभी चोट लगती है या शरीर में किसी प्रकार का दर्द होता है …
हल्दी वाला दूध का फायदे और इसे बनाने का सही तरीका Read More »