आम को फलों का राजा कहा जाता है | शायद ही कोई ऐसा हो जिसे ताजे ,मीठे ,रसीले आम पसंद ना हो| परन्तु इसका मजा हम साल में सिर्फ़ दो ही महीना ले सकते हैं | इसका पूरा मजा लेने के लिए बनाए अलग अलग Mango Dessert | आज मै ताजे आम से बने दो तरह के मांगों डेसर्ट की विधि बताने जा रही हूं |यह देखने में जितना आकर्षक है स्वाद में उससे भी ज्यादा अच्छे है | घर में आप इसका मजा तो ले ही सकते हैं , अगर घर पर कोई दावत हों तो उसमे यह Mango Dessert जान डाल सकता है |
पहला डेसर्ट का मैंने नाम रक्खा है Mango Sip
दो ग्लास Mango Sip बनाने के लिए हमें चाहिए
Mango Sip का सामग्री
2 आम (300-350gm)
2 चम्मच Vanilla ice cream
100 ml fresh cream (ताजा मलाई)
कटे हुए पिस्ता, बादाम
दूसरा डेसर्ट है Healthy Fruit Salad
चार लोगों के लिए हमें चाहिए
Fruit Salad का सामग्री
1 या 2 आम (200-250gms)
2 चम्मच ताजे आम के रस
1 चम्मच दही
1 चम्मच पीसी हुई चीनी
200 ml fresh cream (ताजा मलाई)
लीची टुकरो में कटा हुआ ½ कप
कटे हुए पिस्ता ,बादाम
एक चम्मच मधु
तैयारी
एक आम का छिलका निकालकर टुकड़ो में काट लीजिए और उसे मिक्सर में पीस कर गाढ़ा रस तैयार कर लीजिए | बने हुए रस को पतले सूती कपड़े के मदद से छान लीजिए ताकि उसके अंदर अगर रेसा रहे गया तो वह निकल जाए |बाकी आम को छोटे छोटे टुकड़ो में कट लीजिए | कुछ कड़े काटने है बहुत छोटे कुछ थोड़े बड़े | क्रीम को एक बर्तन में लेकर मिला लीजिए | अगर आप मलाई का इस्तेमाल कर रहे हैं तो ताजा मलाई का ही इस्तेमाल करे | मलाई को तिन से चार मिनट तक फेट लीजिए, इससे मलाई बिलकुल मुलायम हों जाए|
mango pulp pieces of mangoes fresh cream
Mango Sip/Mango Mastani बनाने की विधि
एक ग्लास में पहले एक बड़े चम्मच vanilla ice cream लेना हैं | अब उसमे दो चम्मच आम का रस , फिर थोड़ा सा क्रीम | उसके बाद कुछ छोटे छोटे आम के टुकड़े | फिर थोड़ा क्रीम |फिर थोड़ा सा आम का रस | आखिर में ice cream या क्रीम | इसको ऊपर से सजाए कटे हुए पिस्ता और बादाम से| फ्रिज में ठंडा कीजिए फिर मजा लीजिए Mango sip का |
Fruit Salad बनाने की विधि
दही और पीसी हुई चीनी को क्रीम के साथ मिला लीजिए | अब उसमे आम और बाकी फलो को मिला दीजिए | ऊपर दो चम्मच आम का रस हलके से मिलाना हैं| अब एक अलग बरतन में इसे निकाल लीजिए और ऊपर से कटे हुए पिस्ता और बादाम से सजा दीजिए| इसे फ्रिज में ठंडा कीजिए | परोसने से पहले ऊपर से मधु से कीजिये सजावट और तैयार है आपका टेस्टी फ्रूट सलाद |
सत्तू के लड्डू सिर्फ 5 मिनट मे
तो क्या सोच रहे है फटा फट लाइक बटन पे क्लिक करें और अपने विचार कमेंट करें , धन्यवाद |
अगर इसकी पूरी प्रक्रिया के बारे में आपको वीडियो देखना है तो नीचे दिए हुए लिंक को क्लिक कीजिए |
Online free computer classes
जरूर पड़े
- गुड़ खाने के फायदे
- मीठी बूंदी रेसिपी -Sweet Boondi Recipe
- संदेश कैसे बनते है
- Mango Dessert
- Cold Coffee without milk and with milk
- Rajasthani Sattu-Sattu ke Laddu
- कोरोना और भीषण गर्मी मे फ्रिज मे खाना कैसे रखेंआज के इस कोरोना काल में सब की स्वाभाविक जीवन शैली मे बहुत सारे बदलाव आए हैं । …
- 11 Veg Sandwich Recipes in Hindi | वेज सैंडविच रेसिपी बनाने की विधिबच्चों से लेकर बड़े तक Sandwich सबको पसंद आता है। Sandwich बनाना भी बहुत आसान है और फटाफट …
11 Veg Sandwich Recipes in Hindi | वेज सैंडविच रेसिपी बनाने की विधि Read More »
- ओट्स से बने 7 मजेदार रेसिपी – 7 Delicious Oats Recipesओट्स का नाम सुनते हीं कई लोग नाक- मुँह चिढ़ाने लगते हैं। उन्हें इसका स्वाद अच्छा हीं नहीं …
ओट्स से बने 7 मजेदार रेसिपी – 7 Delicious Oats Recipes Read More »
- फल और सब्जी को ज्यादा दिनों तक ताजा कैसे रखेबाजार से ताजी सब्जी और फल हम लाते तो हैं लेकिन फ्रिज में भी इन्हें ज्यादा दिनों तक …
- मसाला भिंडी बिना प्याज लहसुन केभिंडी एक ऐसी सब्जी है जिसे पकाने में बहुत हीं कम समय लगता है। कभी भी आप फटाफट …
- कैसे जमाएं गाढ़ा दही-जानिए इसका सही तरीकादही हमारी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। दही हम सब कभी ना कभी घर में बनाते …