दही मछली एक बहुत ही स्वादिष्ट बंगाली मछली का रेसिपी है| इसमें मछली को दही के साथ पकाया जाता है| दही मछली में मशाले का इस्तेमाल बहुत कम किया जाता है, इसलिए मछली का पूरा स्वाद मिल पाता है | इसमें रुहु या कतला मछली का इस्तेमाल जादातर किया जाता हैं,और मछली तजा होना चाहिए | आइए देख लेते है दही मछली बनाने के लिए हमें किन किन सामग्री की जरुरत होगी –
दही मछली के लिए सामग्री
300 ग्राम मछली (4-5 टुकरो में कटा हुआ )
50 ग्राम दही
एक छोटा प्याज
4 लहसुन की कलियां
छोटा सा अदरक का टुकड़ा
7-8 काजू
आधा चम्मच खसखस(पोस्तू)
4-5 हरी मिर्च
1 इंच दालचीनी का टुकड़ा
एक इलायची
दो लौंंग
एक तेजपत्ता
¼ चम्मच हल्दी
¼ चम्मच गरम मसाला पाउडर
नमक स्वादानुसार
4 बड़े चम्मच तेल
तैयारी
सब से पहले मछली को आछेसे साफ कर लीजिए| फिर उसमे थोरिसी हल्दी और ¼ चमच नमक डालकर मिलाकर कम से कम आधे घंटे के लिए रख दीजिए | अगर मछली जादा देर तक नमक के साथ रह जाए तो कोई दिक्कत नही है |
प्याज को पिसकर रख लीजिए |
अदरक और लहसुन को भी पीस लीजिए |
खसखस और काजू में थोरासा पानी मिलकर एकसाथ पीसकर रख लीजिए
दही को अच्छे से फेट लिजिया | चाहे तो आप दही को मिक्सी में भी फेट सकते है |
हरी मिर्च को बिच में से चिड़ा लगाकर रख लीजिए |
दही मछली की विधि
सब से पहले मछली को तलना है | कढ़ाई में तेल ले लीजिए और जब तेल पूरीतरह से गर्म हो जाए तब मछली के टुकड़े को तल लीजिए | ध्यान रहे दही मछली में मछलियो को ज्यादा तलना नहीं है|

अगर मछली ज्यादा ताल जाएगी तो वह कड़क हो जाएगी और ग्रेवी का टेस्ट मछली के अंदर नहीं आ पाएगा| मछली जब दोनों तरफ से हल्का तल जाए तब उसे एक बर्तन में निकाल लीजिए| अब उसी तेल में डालिए एक तेजपत्ता, छोटा सा दालचीनी का तुकरा ,एक इलायची, 2 लौंग एवं हरी मिर्च| उस में डाल दीजिए प्याज का पेस्ट| प्याज का पेस्ट जब तेल में अच्छे से भून जाए तब उसमें मिलाइए अदरक लहसुन का पेस्ट, साथ में हल्दी और स्वादानुसार नमक | इसे भी अच्छे से भून लीजिए |अब उसमें डालिए दही| दही को फेट कर मिलाना जरुरी है , इससे ग्रेवी आच्छी नही बनती है|
बिना किसी मसले के बनाइए टेस्टी मछली करी

दही डालने के बाद काजू और खसखस का पेस्ट भी डाल दीजिए| साथ में आधा कप पानी|जब इसमें एक उबाल आ जाए तब तले हुए मछलियो को दल दीजिए |

अब ढक्कन लगाकर पकने दीजिए 5 मिनट तक| आप चाहे तो इसमें आधा चम्मच चीनी भी इस्तेमाल कर सकते हैं, अगर आपको पसंद हो तो| हर बंगाली खाने में थोड़ा सा चीनी जरुर डाला जाता है| 5 मिनट बाद इसका ढक्कन खोल कर आधा चम्मच लाल मिर्च का पाउडर और आधा चम्मच गरम मसाला पाउडर मिलाकर फिर से ढक्कन लगाकर 1 मिनट के लिए पकने दीजिए|बस श्रीफ एक मिनिट का इन्तेजार और तैयार हो गया स्वादिष्ट दही मछली|
इस का मजा लीजिए गरमा गरम चावल के साथ|
अगर रेसिपी को वीडियो में देखना चाहते हैं नीचे दिए हुए लिंक को क्लिक कीजिए|
Online free computer classes
Read More
- ओट्स से बने 7 मजेदार रेसिपी – 7 Delicious Oats Recipesओट्स का नाम सुनते हीं कई लोग नाक- मुँह चिढ़ाने लगते हैं। उन्हें इसका स्वाद अच्छा हीं नहीं …
ओट्स से बने 7 मजेदार रेसिपी – 7 Delicious Oats Recipes Read More »
- फल और सब्जी को ज्यादा दिनों तक ताजा कैसे रखेबाजार से ताजी सब्जी और फल हम लाते तो हैं लेकिन फ्रिज में भी इन्हें ज्यादा दिनों तक …
- मसाला भिंडी बिना प्याज लहसुन केभिंडी एक ऐसी सब्जी है जिसे पकाने में बहुत हीं कम समय लगता है। कभी भी आप फटाफट …
- कैसे जमाएं गाढ़ा दही-जानिए इसका सही तरीकादही हमारी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। दही हम सब कभी ना कभी घर में बनाते …
- क्या अंतर है दही और योगर्ट में-Difference between Curd and YogurtDifference between Curd and Yogurt दही को इंग्लिश में कर्ड (Curd ) कहते हैं यह तो सभी जानते …
क्या अंतर है दही और योगर्ट में-Difference between Curd and Yogurt Read More »
- हल्दी वाला दूध का फायदे और इसे बनाने का सही तरीकाजब भी कभी चोट लगती है या शरीर में किसी प्रकार का दर्द होता है तो हमारे घर …
हल्दी वाला दूध का फायदे और इसे बनाने का सही तरीका Read More »
- गुड़ खाने के फायदेआज बात करेंगे गुड़ खाने के फायदे के बारे मे। क्या गुड़ खाना फायदेमंद है ?स्वाद में मीठा …
- परवल की सब्जी – एक नए अंदाज मेपरवल की इस सब्जी की खासियत यह है की इसको बनाते वक्त थोड़ा सा खुसबुदार चावल मिलाया जाता …
- सेजवान चटनी घर पर कैसे बनाते हैHomemade Schezwan Chutney कही आप सेजवान चटनी (Schezwan Chutney) के नाम पर मार्केट से सेजवान सॉस (Schezwan Sauce …
- सेजवान सॉस घर पर कैसे बनाएHomemade Schezwan Sauce क्या आप घर के खाने को स्वादिष्ट बनाने के लिए सेजवान सॉस मार्केट से खरीदते …